पोषक तत्वों से भरपूर होता है-गोंद

Posted on 02-Nov-2015 03:26 PM




गोंद एक ऐसा प्राकृतिक द्रव्य है जो पेड़ों से प्राप्त होता है। लगभग हर तरह के पेड़ों से प्राप्त गोंद का गुणधर्म अलग होता है। यानी उसमे उस पेड़ के ही गुण पाए जाते है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ इसका औषधीय महत्व भी बहुत अधिक है। पकवान व मिठाई बनाने में इसका जितना उपयोग किया जाता है उतना ही आयुर्वेदिक दवाईयों में गोली या वटी बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। 

  • गोंद को बहुत फायदेमंद बताया गया है। यह ब्लड़ सर्कुलेशन बढ़ानें वाला और बेहद स्फूर्तिदायक होता है। 
  • गोंद को गर्म पानी में घोलकर पीने से सिरदर्द, थकान और पेट के कई रोग दूर होते है। 
  • गोंद के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर पुष्ट बनता है।
  • सेमल का गोंद  मोचरस कहलाता है। यह पित्त को खत्म करता है। दंत मंजन में भी मोचरस का प्रयोग किया जाता है।
  • प्रसव के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू और गांेद से बना हरीरा देने से उनमें जल्दी स्फूर्ति आती है।

Leave a Comment:

Login to write comments.